वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सजाया गया नोटों का अद्भुत बंगला

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को नोटों का बंगला सजाया गया। मंदिर में ऐसा पहली बार हुआ है। ठाकुरजी को रिझाने के लिए सेवायत गोस्वामियों ने यह बंगला सजाया, लेकिन श्रद्धालु अपने आराध्य के विशेष दर्शन नहीं कर पाए। क्योंकि लॉकडाउन के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है।


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन है। इसके कारण विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद है। हालांकि ठाकुरजी की सेवा-पूजा तो उसी तरह की जा रही है, जैसे पहले से होती आ रही है